कोरोना वायरस : अभिनय छोड़ नर्स बनीं यह एक्ट्रेस, हर कोई कर रहा तारीफ

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (12:51 IST)
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से जंग लड़ने के लिए डॉक्टर्स और नर्स दिन रात लगे हुए हैं। इस बीच एक अभिनेत्री ने कुछ वक्त के लिए अभिनय छोड़ लोगों की मदद के लिए नर्स बन गई हैं। इस अभिनेत्री का नाम शिखा मल्होत्रा है।

 
शिखा मल्होत्रा एक्टर संजय मिश्रा के साथ फिल्म 'कांचली' में अभिनय कर चुकी हैं। अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था।
 
शिखा मुंबई एक अस्पताल में बतौर नर्स बनकर लोगों के इलाज में हाथ बंटा रही हैं। शिखा मुंबई के बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल जोगेश्वरी में बतौर नर्स लोगों की मदद कर रही हैं।

अस्पताल में बतौर नर्स अपनी ड्यूटी के दौरान शिखा ने लोगों से सुरक्षित रहने और घर पर रहने का आग्रह भी किया। शिखा मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, यह उन लोगों के बारे में है, जो नहीं जानते कि मैं वर्धमान महावीर मेडिकल से रजिस्टर्ड बीएससी हॉनर्स नर्स हूं और मैंने अपने जीवन के 5 साल सफदरजंग अस्पताल को दिए हैं। इसलिए अस्पताल में मेरे काम की एक झलक साझा कर रही हूं।
 
शिखा के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके पोस्ट पर यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। शिखा की तरह ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More