रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होंगे ये 5 टीवी सीरियल

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (12:36 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस वजह से सभी अपने-अपने घरों में हैं और सभी का मनोरंजन करने के लिए दूरर्शन ने पूरी तैयारी कर ली है। दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है।

 
इन दोनों सीरियल के शुरू होने के बाद लोगों ने 'शक्तिमान' समेत कुछ अन्य सीरियल को दोबारा प्रसारित करने की मांग भी की। जिसके बाद 'शक्तिमान' समेत पांच सीरियल का प्रसारण भी एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 
 
Photo Credit- Twitter
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर टीवी शोज 'चाणक्य', 'उपनिषद गंगा', 'शक्तिमान', 'श्रीमान श्रीमती' और 'कृष्णकली' का दोबारा प्रसारण किया जाएगा। 'शक्तिमान' 1 अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा जबकि 'श्रीमान श्रीमती' दोपहर 2 बजे और 'कृष्णकली' रात 8.30 बजे आएगा। वहीं, बाकी बचे शोज को दोपहर का टाइम स्लॉट दिया जाएगा।

बता दें कि दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। इसके अलावा शाहरुख खान का शो 'सर्कस' और जासूसी सीरियल 'ब्योमकेश बख्शी' भी फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। 90 के दौर के यह शो फिर से देखकर दर्शक काफी खुश है।
 
देश में लॉकडाउन के चलते सभी टेलीविजन सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके कारण लोग मौजूदा टीवी सीरियल भी नहीं देख पा रहे। इसी वजह से लोगों ने पुराने टीवी सीरियल देखने की मांग की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More