लॉकडाउन की वजह से मुंबई से दूर इस जगह पर फंसे अर्जुन रामपाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (14:27 IST)
कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन है। जिसके चलते पूरा भारत इस समय अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन में है। इस लॉकडाउन का असर आम से लेकर खास हर व्यक्ति पर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से जो जहां थश वहीं रह गया। अर्जुन रामपाल भी लॉकडाउन की वजह से घर से दूर एक जगह फंसे हुए हैं।

 
सबकुछ बंद होने के ऐलान के बाद अर्जुन अपने 7 महीने बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई से दूर करजत में फंस गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी है।
 
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि जब कर्फ्यू लगा तब वो यहां पर शूटिंग कर रहे थे। और कर्फ्यू के बाद यहीं रह गए। वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, 'आपको लग रहा होगा, इसे क्या हो गया, ये तो साधु बन गया। पर वक्त ही ऐसा आ गया कि साधु का जीवन जीना पड़ रहा है कोरोना वायरस की वजह से। 
 
मैं यहां करजत में था, शूटिंग कर रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे जी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया तो मैंने सोचा कि क्यों न यहीं रुका जाए।' अर्जुन ने आगे कहा कि यहां हवा भी साफ है। मैंने अपने परिवार को और छोटे-छोटे पेट्स को यही बुला लिया। हम सब यहीं सेल्फ आइसोलेशन में हैं। आइसोलेशन बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि आप भी अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉमेडी का तड़का लगाने फिर आ रहे कपिल शर्मा, इस दिन से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3

बिपाशा बसु का बढ़ा वजन देख शॉक्ड हुए फैंस, यूजर्स बोले- ये मेरी अनुराधा नहीं हो सकतीं...

जाह्नवी कपूर का विंटेज लुक, ब्लैक ब्यूटी बन मचाया इंटरनेट पर तहलका

टॉपलेस होकर तारा सुतारिया ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, पर्दे में लिपट कराया बोल्ड फोटोशूट

राजेश रोशन नहीं बनना चाहते थे संगीतकार, अमिताभ बच्चन को दिया था पहली बार गाने का मौका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख