सराहनीय कदम... जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2020 (11:58 IST)
फिल्म इंडस्ट्री में ढेर सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें रोजाना काम के बदले पैसे मिलते हैं। ये जूनियर आर्टिस्ट होते हैं या तकनीशियनों के सहायक होते हैं। रोज काम मिलता है तो पैसे मिलते हैं। काम नहीं तो पैसा नहीं। इन लोगों के आगे समस्या खड़ी हो गई है।
 
कोरोना वायरस के कारण शूटिंग रूक गई है। सारे काम बंद हो गए हैं।‍ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम काम रूक गए हैं। ऐसे में रोज काम पाने वाले बेरोजगार हो गए हैं।  
 
ऐसे समय बॉलीवुड की कुछ संस्थाएं आगे आई हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईज़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जो भी संस्था के सदस्य हैं उन्हें वे 22 मार्च को रोजमर्रा का सामान और राशन उपलब्ध कराएंगे। 22 मार्च को गोरेगांव स्थित फिल्मीस्तान स्टूडियो में सुबह 11 से शाम 5 तक इन चीजों का वितरण होगा। 
 
इस संस्था ने निर्माता, तकनीशियनों और कलाकारों से अपील की है कि वे भी आगे आए। मदद के लिए हाथ बढ़ाएं क्योंकि ये लोग रोजाना कमाते हैं और फिल्म इंडस्ट्री का काम ठप्प हो गया है, ऐसे में इन लोगों के सामने संकट है कि ये अपने परिवार और अपनी जरूरत कैसे पूरी करें। 
 
उम्मीद है कि बॉलीवुड के नामी लोग आगे आएंगे और मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More