कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब कैसी है लता मंगेशकर की हेल्थ?

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (12:13 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लताजी ने कोरोना के हल्के लक्षणों के बाद टेस्ट कराया था। लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे हैं।

 
अब लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने प्रशंसकों को उनकी हेल्थ अपडेट दी है। रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
 
उन्होंने बताया, लताजी को उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। इसलिए वह अगले कुछ दिन और अस्पताल में रह सकती हैं। लता दीदी बिल्कुल स्थिर हैं। भगवान वास्तव में दयालु हैं। लता दीदी एक फाइटर हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह कोरोना से जीतकर जल्द ही घर आ जाएंगी। 
 
रचना शाह ने कहा, मैं उनके सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की है। जब इतने लोगों की दुआएं उनके साथ है, तो कुछ गलत हो ही नहीं सकता।
 
वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रही है। भले ही वह ठीक हो रही हैं, लेकिन उसके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा सकता है। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।
 
बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में लता मंगेशकर को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लगभग 28 दिनों तक अस्पताल में रही थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More