Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कान्स 2022 : रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौटेला, व्हाइट ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत

हमें फॉलो करें कान्स 2022 : रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौटेला, व्हाइट ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत
, बुधवार, 18 मई 2022 (11:21 IST)
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने भी कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। उर्वशी ने अपने सुपर स्टाइलिश और सिजलिंग लुक से सबको दीवाना बना दिया है।
webdunia
कान्स के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौटेला व्हाइट कलर के गलैमरस गाउन में नजर आईं। व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में उर्वशी परी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने रेड कार्पेट लुक को स्टाइलिश ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ टीमअप किया। 
webdunia
उर्वशी ने रेड लिपस्टिक, ग्लोइंग बेस, काजल, आईलाइनर, मस्कारा और ब्लशर के साथ ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया। उर्वशी का कान्स लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
webdunia
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द हॉलीवुड डेब्यू करने जारही है। अभिनेता मिशेल मोरोन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उर्वशी जियो स्टूडियोज के 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर भी आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कान्स के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें वायरल