बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा दिन?

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (11:47 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म सभी भाषाओं में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 75 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

 
ब्रह्मास्त्र के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन करीब 37 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 32 करोड़ का कलेक्शन था। 

ब्रह्मास्त्र को रिलीज से पहले बायकॉट का सामना करना पड़ रहा था। वहीं फिल्म को रिलीज के बाद मिक्स रिव्यूज मिले थे। लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
 
ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस की डिमांड पर थिएटर्स में स्पेशल शोज भी चलाये जा रहे हैं। पीवीआर में दो स्पेशल शोज रखे गए। पहला रात 2.30 बजे और दूसरा सुबह 5.45 पर। ब्रह्मास्त्र इस साल की दूसरे नंबर पर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिलम भी बनी है। 
 
ब्रह्मास्त्र को भारत में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेशों में ये फिल्म 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes 2025 डेब्यू करने वाली थीं उर्फी जावेद, रिजेक्ट हुआ वीजा

रेड कलर के लहंगा चोली में मौनी रॉय का रॉयल अंदाज, ट्रेडिशनल तस्वीरों से इंटरनेट पर छाईं

हाउस अरेस्ट विवाद पर कंटेस्टेंट मुस्कान अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सब कुछ सहमति से हुआ

मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी नहीं चला मानुषी छिल्लर का जादू, MBBS की डिग्री के बाद रखा था मॉडलिंग की दुनिया में कदम

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद: सोनू निगम ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख