sundarkand
✕

बोनी कपूर बनाएंगे अपनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

Webdunia
अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडि‍या के रिलीज को 32 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का चार्म आज भी बरकरार है। यही वजह है कि इस फिल्म के सीक्वल बनने को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म का सीक्वल कब बनेगा, अब इसे लेकर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने जवाब दिया है।


बोनी कपूर ने कहा, सबसे पहले इस फिल्म का रीबूट बनाने की प्लानिंग है, फिर इसकी फ्रेंचाइजी पर काम किया जाएगा। हमारे पास इसका बेसिक स्ट्रक्चर तैयार है लेकिन इस पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हुआ है। ये जरूर है कि फिल्म पर काम जल्द शुरू करेंगे। 
 
बोनी ने कहा कि इस फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था। ये उस वक्त का एक बड़ा अमाउंट था। हमने वर्सोवा में इसका सेट बनाया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का आइकॉनिक रोल निभाया था। फिल्म में श्रीदेवी को अलग अंदाज में फैंस के लिए देखना एक सरप्राइज था। इससे पहले उन्हें एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता था।

बोनी कपूर ने कहा, फिल्म के बाद लोगों का नजरिया श्रीदेवी के लिए बदला था, वो एक पावरफुल एक्ट्रेस बन गई थीं। अनिल को फिल्म ने जबरदस्त लाइमलाइट दी। श्रीदेवी के निधन के बाद मेरे पास इस फिल्म का सीक्वल बनाने की एक नहीं कई वजहें हैं। शेखर कपूर यदि व्यस्त नहीं हुए तो जरूर वो इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं।
 
मिस्टर इंडिया के 32 साल पूरा होने पर अनिल कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर किया था। अनिल ने लिखा, बच्चों के अनुकूल एक्शन सीन ने मिस्टर इंडिया को आइकॉनिक बना दिया। मैं फिल्म की 32वीं एनिवर्सिरी को उस व्यक्ति को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने इस अविस्मरणीय पल को संभव बनाया। वीरू देवगन एक शानदार इंसान थे और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

'घूसखोर पंडत' का नाम बदलकर हुआ 'गजब रात', मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

नाना पाटेकर ने अमिताभ बच्चन से 1 रुपए ज्यादा फीस लेकर मचाई थी हलचल, कमलेश सावंत ने सुनाया ‘कोहराम’ का किस्सा

करण जौहर ने माना संजय लीला भंसाली को खुद से बेहतर, क्राफ्ट और एक्जीक्यूशन की तारीफ की

सलमान खान ने की रणवीर सिंह की तारीफ, ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय को बताया शानदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख