Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
सलमान वाकई आजकल देओल परिवार में काफी घुल मिल गए हैं। बॉबी देओल के साथ वे फिल्म 'रेस 3' कर रहे हैं। साथ ही देओल्स की 'यमला पगला दीवाना' की अगली सीरिज़ में वे उनके साथ डांस करते भी नज़र आएंगे। 'भारत' फिल्म में भी सलमान के साथ बॉबी नजर आ सकते हैं। अब उन्होंने बॉबी को एक और खास काम सौंपा है।
बॉबी भले ही बॉलीवुड में इतने चले ना हो, लेकिन जो उनके फैंस हैं वो बिलकुल जानते होंगे कि बॉबी देओल अपनी बॉडी को लेकर खासे जाने जाते हैं।
जी हां, तो इस बार सलमान ने उन्होंने मना लिया है कि वे रेस 3 में स्क्रीन पर अपनी शर्ट निकालते हुए नज़र आएंगे। इस बार सलमन का काम बॉबी ने हल्का किया और स्क्रीन पर उन्हें शर्टलेस देखना वाकई मज़ेदार होगा।
बॉबी देओल की फिज़िक्स शानदार है, इसके लिए वे काफी मेहनत भी करते हैं। ऐसे में 'रेस 3' जैसी फिल्म में अपनी बॉडी दिखाने का उनके पास बेहतरीन चांस है। फैंस इसके इंतज़ार में हैं।
संभव है कि सलमान और बॉबी एक साथ शर्टलेस फिल्म में नजर आएं।