बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बिपाशा बसु ने शेयर की बोल्ड तस्वीर

bipasha basu
WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (17:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर मातापिता बनने जा रहे हैं। बिपाशा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

 
अब बिपाशा बसु ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बोल्ड फोटोशूट कराया है। तस्वीर में बिपाशा गोल्डन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस बोल्ड तस्वीर में एक्ट्रेस गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
बिपाशा बसु की ड्रेस पुरी तरह से खुली है, जिससे उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो, जिसमें तुम रहती हो।' 
 
बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं। बिपाशा ने इसी साल अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बीते दिनों बिपाशा बसु की गोद भराई का कार्यक्रम भी रखा गया था। 
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Show comments

बॉलीवुड हलचल

फ्रिज में रखा खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थीं शेफाली जरीवाला, खाली पेट लिए थे इंजेक्शन और दवाइयां

जब अविका गोर ने ठुकराई 3 फेयरनेस क्रीम की एड, आनंदी के किरदार से मिली जबरदस्त पहचान

शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाए रोते दिखे पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो आया सामने

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, अमिताभ बच्चन हुए गदगद

शशि थरूर ने बताया क्यों खास है आमिर खान की सितारे जमीन पर, कही दिल की बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख