Bigg Boss OTT 3 के घर में इन 16 कंटेस्टेंट्स ने मारी एंट्री

WD Entertainment Desk
शनिवार, 22 जून 2024 (12:36 IST)
Bigg Boss OTT 3 Contestant : पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर हो गया है। इस शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस बार 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री मारी है। इस बार बिग बॉस में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने एंट्री ली है। इन कंटेस्टेंट ने ली बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री...
 
चंद्रिका दीक्षित गेरा 
 
दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। अनिल कपूर भी चंद्रिका की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए। 
 
रणवीर शौरी 
 
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी भी बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। 
 
शिवानी कुमारी
 
गांव की छोरी के नाम से मशहूर यूट्यूबर शिवानी कुमारी भी शो का हिस्सा बनी हैं। वह अपने कॉमेडी ब्लॉग्स के लिए मशहूर हैं। 
 
सना मकबूल 
 
टीवी एक्ट्रेस सना बकबूल ने भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ली है। इससे पहले वह 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं। 
 
विशाल पांडे 

सोशल मीडिया सेंसेशन विशाल पांडे भी बिग बॉस का हिस्सा बने। वह एक फैशन ब्लॉगर हैं। 
 
लव कटारिया 
 
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लव कटारिया भी इस शो में पहुंचे हैं। लव कटारिया 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव के दोस्त हैं। 
 
दीपक चौरसिया

मशहूर टीवी पत्रकार दी‍पक चौरसिया भी शो का हिस्सा बने हैं। 
 
साई केतन राव 

टीवी एक्टर साई केतन राव भी बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं।
 
मुनीषा खटवानी

टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी बिग बॉस ओटीटी 3 की नौवीं कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं। 
 
सना सुल्तान 
 
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना सुल्तान भी शो का हिस्सा बनी हैं। 
 
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक 

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं। 
 
नीरज गोयत

हरियाणा के बॉक्सर नीरज गोयत भी शो का हिस्सा बने हैं। 
 
रैपर नैजी

रैपर नैजी ने बिग बॉस ओटीटी 3 के 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। रैपर नैजी का किरदार फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने निभाया था। 
 
पौलोमी दास 

एक्ट्रेस पौलोमी दास भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पहलगाम हमले के बाद अदनान सामी की नागरिकता पर उठा सवाल, सिंगर ने दिया करारा जवाब

फेमस इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, 25वें बर्थडे से 2 दिन पहले ली अंतिम सांस

केसरी चैप्टर 2 पर लगा डायलॉग चोरी करने का आरोप, याह्या बूटवाला बोले- इसे संयोग नहीं कहा जा सकता

अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने रद्द किया सूरत कॉन्सर्ट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया फैसला

किचन में 4 एसी, 2 फ्रिज, लेकिन अपने कुक की सैलरी सुन उड़े सलमान के जीजा आयुष शर्मा के होश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख