Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss OTT 3 : बेघर होने के बाद भड़कीं पौलोमी दास, बोलीं- स्ट्रांग लड़की को नहीं देखना चाहते...

Advertiesment
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता शो से कटता जा रहा है। नीरज गोयत और पायल मलिक के बाद मिड वीक इविक्शन में पौलोमी दास एलिमिनेट हुई हैं। घर से बाहर आने के बाद पौलोमी दास का गुस्सा बिग बॉस और घरवालों पर फूट पड़ा है। 
 
पौलोमी दास ने अपने इविक्शन को गलत ठहराया। पौलोमी का मानना है कि उनका एलिमिनेशन दर्शकों की वजह से नहीं हुआ है और न ही बिग बॉस की तरफ से हुआ है। यह किसी बाहरवाला की तरफ से किया गया है। अगर ऐसा न होता तो वह जरूर फिनाले तक जातीं। 
 
webdunia
पौलोमी ने एक्स पर पोस्ट किया, केवल इसलिए क्योंकि मैंने अपने ऊपर कई गई स्त्री द्वेषपूर्ण टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाई, उन्होंने मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया। वह अपने शो में एक स्ट्रांग और ओपिनियन रखने वाली लड़की को नहीं देखना चाहते बल्कि वह अनपढ़ लोगों को अपने शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो उन्हें घटिया कंटेंट दे।
 
बता दें कि मिड वीक इविक्शन में मुनीषा और पौलोमी दास का नाम सामने आया था। बिग बॉस ने यह शक्ति बाहरवाले लव कटारिया को दी कि वह किसको बिग बॉस के घर से बेघर करना चाहते हैं। इस दौरान लव ने अपनी दोस्त मुनीषा को बचाते हुए पौलोमी दास को घर से बेघर कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IRCTC के पैकेज में घूमें हैदराबाद, साथ में फ्री मिलेगा खाना-पीना और रहना