Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss OTT 2 : जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने 30 सेकंड तक किया लिपलॉक

हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT 2 : जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने 30 सेकंड तक किया लिपलॉक

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 30 जून 2023 (11:19 IST)
bigg boss ott 2 : 'बिग बॉस ओटीटी 2' की शुरुआत में सलमान खान ने कहा था कि भले ही शो ओटीटी पर आ रहा है, जहां कोई सेंसरशिप नहीं है। लेकिन वह खुद सेंसर बनेंगे और सभ्यता का ख्याल रखेंगे। वह कंटेस्टेंट को भी शो को फैमिली एंटरटेनमेंट बनाने की नसीहत देते आए हैं। लेकिन सलमान के सारे दावे धरे रह गए हैं।
 
हाल ही में बिग बॉस के घर में जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने सारी सीमाएं लांघ दी है। उन्होंने करीब 30 सेकंड तक एक दूसरे को फ्रेंच किस किया, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दोनों ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को किस किया। दर्शकों को शो में आकांक्षा और जद हदीद की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
अविनाश सचदेव चैलेंज देते है कि जद और आकांक्षा को एक-दूसरे को किस करना होगा। आकांक्षा इसे स्वीकार कर लेते है और कहती हैं कि वह 30 सेकंड तक किस करेंगी। इसके बाद आकांक्षा और जद एक-दूसरे को बांहों में लेकर फ्रेंच किस करने लगते है। उनके ऐसा करने से कुछ कंटेस्टेंट अन्फर्टेबल भी दिखते हैं। 
 
किसिंग के बाद जद हदीद बाकी घरवालों से बात करते हुए आकांक्षा को 'बैड किसर' कहते हैं। इस किसिंग वीडियो पर कुछ यूजर भी नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर नेलिखा, 'ये क्या हो रहा है बिग बॉस के घर में... अब फैमिली के साथ देखना मुश्किल है। 
 
बता दें कि जद हदीद एक लेबनानी मॉडल है। उनकी एक बेटी भी हैं। हालांकि जद हदीद का तलाक हो चुका है। वहीं आकांक्षा पुरी का नाम अक्सर मीका सिंह के साथ जुड़ता रहा है। जद शो में आकांक्षा के प्रति अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब अविका गोर ने ठुकराई 3 फेयरनेस क्रीम की एड, बताई यह वजह