Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 (13:07 IST)
Updated Date: Wed, 18 Dec 2024 (13:08 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में टाइम गॉड टास्क काफी मजेदार रहने वाला है। इस टास्क को जीतने के लिए हर किसी ने जान फूंक डाली। लेकिन इस बार करण वीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए श्रुतिका अर्जुन घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं।
श्रुतिका को दो हफ्ते तक नॉमिनेशन से भी छूट मिली है। श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही घर में कई समीकरण बदलते हुए नजर आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में बिग बॉस कहते हैं कि जिस भी दावेदार की टोकरी में सबसे ज्यादा फल होंगे, वो अगला टाइम गॉड बन जाएगा।
टॉस्क के संचालक रजत दलाल बने, जो सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका में दिखाई दिए। करणवीर की टीम में शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन और दिग्विजय राठी शामिल थे। इन्हीं सात लोगों के बीच गार्डन एरिया में टास्क हुआ। जहां सभी अपनी-अपनी फलों की टोकरी लेकर बैठ गए।
विवियन ने कुछ फल अपने कपड़े में डाल लिए तो करण ने उनसे कहा कि दोस्ती का फल दिखा दे भाई तो विवियन ने कहा कि तेरे नसीब में फल है ही नहीं। जो छल करता है उसके नसीब में फल नहीं होता। फिर शिल्पा ने कहा कि जो समीकरण करते हैं सिर्फ उनके नसीब में फल होता है।
इसके बाद करण ने विवियन से फल छीनने की कोशिश की, जो अपनी ही टोकरी पर बैठे हुए थे। फिर रजत दौड़ते हुए आए कि छीना-झपटी नहीं करना है। दिग्विजय भी ईशा की टोकरी से फल निकालने लगे तो विवियन ने अपनी दोस्त को सपोर्ट किया और दिग्विजय को रोकने की कोशिश की। दिग्विजय ने हाथ में फल ले भी लिए तो ईशा ने उनसे छीनना शुरू किया।
इस दौरान रजत दलाल और दिग्विजय के बीच लड़ाई भी हो जाती है। श्रुतिका अर्जुन अपनी टोकरी पर बैठी रहती हैं। उनसे कोई कुछ नहीं छीनते-झपटते दिखाई देता है। इन सबकी लड़ाई में श्रुतिका अर्जुन घर की नई टाइम गॉड बन जाती हैं। उन्हें पावर के तौर पर दो हफ्तों की इम्यूनिटी मिली है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें