Bigg Boss 18 : ईशा सिंह को टाइम गॉड बनाकर पछताए विवियन और अविनाश, बोले- बहुत बड़ी गलती हो गई...

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (17:21 IST)
'बिग बॉस 18' के घर में घमासान देखने को मिल रहा है। हर कोई गेम को जीतने के लिए अपना दमखम दिखा रहा है। बीते एपिसोड में ईशा सिंह घर की नई टाइम गॉड बन गई हैं। हालांकि ईशा सिंह के टाइम गॉड बनना कई कंटेस्टेंट को रास नहीं आ रहा है। 
 
करण वीर मेहरा टाइम गॉड बनना चाहते थे और वह इसकी रेस में भी थे। लेकिन जब टास्क शुरू हुआ, तो संचालक शिल्पा शिरोडकर ने ईशा सिंह को सपोर्ट किया। वहीं अन्य घरवाले भी ईशा के टाइम गॉड बनने से हैरान थे। सिर्फ विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ही थे, जो ईशा के फेवर में थे और उन्हें टाइम गॉड बनाना चाहते थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

लेकिन अब टाइम गॉड बनने के बाद ईशा सिंह विवियन और अविनाश से ही सारे काम करवाती नजर आ रही है। मेकर्स द्वार ‍बिग बॉस का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा, ईशा के टाइम गॉड बनने पर अफसोस जताते नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोमो में दिखाया गया ‍है कि विवियन और अविनाश किचन एरिया में ईशा सिंह के बारे में बात कर रहे होते हैं। तभी ईशा अविनाश से बोलती हैं 'उन बर्तनों को भी धो देना।' ये किचन में इतनी गंदगी क्यों है। इसपर अविनाश बोलते हैं 'कोना-कोना साफ करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
 
इसके बाद विवियान सब साफ करने लगते हैं। इसके बाद अविनाश मजाक में बोलते हैं, 'हम दिन भर काम कर रहे हैं और ये मसाज ले रही हैं। बहुत बड़ी गलती हो गई हमसे, बहुत बड़ी गलती।' इसेक बाद विवियन बोलते हैं, 'गलत लड़की को टाइम गॉड बना दिया है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना भारतवर्ष एंथम रिलीज

ध्रुव विक्रम की स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन कालामादन इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिन शादी के मां बनी थीं नीना गुप्ता, मसाबा के जन्म के बाद भी था शादीशुदा विवियन रिचर्ड् संग अफेयर

WAVES 2025: आमिर खान ने बताया फिल्म शुरू करने से पहले तीन-चार महीने तक सिर्फ स्क्रिप्ट पर करते हैं काम

बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More