बिग बॉस 18 के विजेता बनते ही करणवीर मेहरा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जीत के 5 कारण

WD Entertainment Desk
सोमवार, 20 जनवरी 2025 (07:21 IST)
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस 18 को विजेता मिल ही गया। करणवीर मेहरा कड़े मुकाबले में विजेता घोषित किए गए। विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे और माना जा रहा था कि विवियन, करण और रजत में कड़ा मुकाबला है। 
 
अंतिम दो में करण और विवियन स्टेज पर पहुंचे। शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों का हाथ पकड़ा हुआ था और नेक-टू-नेक फाइट में उन्होंने करणवीर मेहरा का नाम विजेता के रूप में घोषित किया। करणवीर को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का इनाम मिला। करणवीर शो की शुरुआत से ही ट्रॉफी जीतने के सबसे मजबूत दावेदार थे और परिणाम उनके पक्ष में रहा।
 
करणवीर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड  
बिग बॉस 18 के विजेता बनते ही करणवीर मेहरा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वे इसी सीज़न में खतरों के खिलाड़ी के भी विजेता बने थे। वे संभवत: पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस दोनों में टाइटल जीता हो। 

 
करणवीर की जीत के 5 कारण
  1. विजेता की तरह खेले: करणवीर शो की शुरुआत से ही इस तरह खेले मानो वे विजेता बनने वाले हों। उनका आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज विजेता वाला था। 
  2. आलोचनाओं से नहीं घबराएं: करणवीर के रवैये की शो के अन्य सदस्यों ने कई बार आलोचनाएं की। सलमान खान ने कई बार उनकी क्लास ली और शो में करण की रणनीति को गलत ठहराया, लेकिन करण ने इसकी परवाह नहीं की और अपनी बनाई लकीर पर वे चलते रहे। 
  3. शो को अपने हिसाब से चलाया: करणवीर शो के शुरू से केंद्र बिंदु रहे। उन्होंने शो को अपने हिसाब से चलाया। अन्य कंटेंस्टंट उनके इर्दगिर्द घूमते रहे और वे उनके बीच लीडर की तरह नजर आए। 
  4. चुम के साथ रोमांस: अपने से उम्र में आधी चुम दरांग के साथ करण ने शो में नजदीकियां बढ़ाई और अपनी फीलिंग्स को हमेशा जाहिर किया। यह बात भी लोगों ने पसंद की। 
  5. तेज दिमाग: कई बार टास्क में करण ने अपने तेज दिमाग से सफलता हासिल की। लोगों को मैनुपलेट करने के लिए भी उन्होंने खास रणनीति बनाई। वे हाजिर जवाब भी हैं और बातें भी अच्छी करते हैं। अपने तेज दिमाग के बूते पर उन्होंने सफलता हासिल की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रूपाली गांगुली ने अनुपमा को बनाया हर भारतीय महिला की आवाज़, 5 कारण जिनसे वो सबकी चहेती बन गईं

बॉलीवुड चोरों की इंडस्ट्री है: नवाजुद्दीन का धमाका, खुलकर उगला गुस्सा

अजय देवगन की रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बिना एक्शन और गानों के भी दर्शकों को किया आकर्षित

अबीर गुलाल पर बैन से बौखलाए प्रकाश राज, बोले सरकार डराकर चुप कराना चाहती है

उल्लू के कंटेंट से दूर भागीं सुरभि चंदना, एजाज़ खान के कामसूत्र वाला शो है इसकी वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More