Publish Date: Sun, 22 Nov 2020 (12:28 IST)
Updated Date: Sun, 22 Nov 2020 (12:31 IST)
बिग बॉस 14 में इस हफ्ते रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, कविता कौशिक, एजाज खान, जैस्मीन भसीन और जान कुमार सानू नॉमिनेटेड हुए थे। अब खबर आ रही है कि जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं।
बिग बॉस के घर से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक वीकेंड का वार एपिसोड में जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं। द खबरी ने लिखा 'आखिरकार जान कुमार सानू घर बेघर हो गए हैं।'
वहीं विकास गुप्ता ने ट्वीट कर भी जान कुमार सानू के घर से बेघर होने का इशारा किया है। विकास गुप्ता ने जान की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'तो जान कुमार सानू बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो गए हैं। वह शो में रियल रहे थे। उन्होंने शो में अपना प्रभाव छोड़ा था।'
22 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में कंफर्म हो सकेगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले। जान कुमार सानू घर में एजाज खान और अली गोनी से अच्छी बॉन्डिंग रखते थे। निक्की तंबोली के साथ भी उनकी दोस्ती दिखी हालांकि कई बार दोनों झगड़ते हुए भी दिखे।
webdunia
Publish Date: Sun, 22 Nov 2020 (12:28 IST)
Updated Date: Sun, 22 Nov 2020 (12:31 IST)