मुंबई पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

WD Entertainment Desk
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (11:47 IST)
मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोइफाल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। 24 साल की इस एक्ट्रेस पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलेने का आरोप है। पुलिस ने एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़कर तीन मॉडल्स का रेस्क्यू भी किया है।

 
खबरों के अनुसार पुलिस को मुंबई के गोरेगांव स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाते हुए एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा। एक्ट्रेस ने इस कस्टमर से हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपये तक की मांग की। 
 
इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही एक्ट्रेस को पैसे लेतेहुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल से 3 मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया गया। बताया जा रहा है कि ये मॉडल वो थीं जो फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आती थी और स्ट्रगल कर रही थीं। तीनों को पैसे की जरूरत थी और वे एक्ट्रेस के झांसे में फंस गईं।
 
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार यह एक्ट्रेस कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इसके अलावा वह बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

वेरी पारिवारिक सीजन 2 का पहला एपिसोड हुआ रिलीज, विचित्रताओं और आवागमन का मनाया जाएगा जश्न

मशहूर कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन, हार्ट अटैक की वजह से 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुझे वो आंसू याद रहेंगे, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

जब इमरान खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे शाहरुख खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने लगा दी फटकार

नेटफ्लिक्स पर 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी ज्वेल थीफ, हासिल किए इतने मिलियन व्यूज

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख