Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मांगी 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bhojpuri actress gets death threat

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 13 नवंबर 2024 (10:34 IST)
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अक्षरा सिंह को अज्ञान लोगों ने फोन करके 50 लाख रुपए भी रंगदारी मांगी है। साथ ही एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
 
खबरों के अनुसार अक्षरा सिंह को फोन वाले शख्स ने कहा कि यदि 2 दिन के अंदर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात 12:20 से 12:21 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें फोन आया।
 
Bhojpuri actress gets death threat
कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते अक्षरा से दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए देने की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है।
 
दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि अक्षरा सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे एक्ट्रेस को फोन आया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से एक्टिंग डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसके स्वागत में गुलाबी रंग में रंगा गया था जयपुर, क्या है जयपुर के पिंक सिटी बनने की कहानी?