Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
छोटे परदे की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की तबियत खराब चल रही थी। जब खून की जांच की गई तो पता चला कि दोनों को डेंगू हो गया है।
डॉक्टर्स ने दोनों की हालत को देखते हुए फौरन अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा। डॉक्टर्स ने कहा कि दोनों को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना होगा और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
दोनों से जुड़े लोगों के मुताबिक घबराने की बात नहीं है और वे अस्पताल में इसलिए भर्ती हैं ताकि जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
भारती और हर्ष की बिग बॉस सीजन 12 में आने की खूब खबरें आई थीं, लेकिन वे महज अफवाह साबित हुईं। अब भारती अपने टॉक शो 'भारती का शो- आना ही पड़ेगा' की तैयारी में लगी हुई हैं जिसमें सेलेब्स नजर आएंगे।
भारती और हर्ष ने खतरों के खिलाड़ी नामक शो में भी हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों जल्दी ही बाहर हो गए।