Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटीं भारती सिंह, दिखाई वह पथरी जिसकी वजह से झेलना पड़ा दर्द

हमें फॉलो करें सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटीं भारती सिंह, दिखाई वह पथरी जिसकी वजह से झेलना पड़ा दर्द

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 13 मई 2024 (10:39 IST)
Bharti Singh surgery: सभी हो हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह बीते कुछ दिनों से दर्द से तड़प रही हैं। कुछ दिन पहले भारती सिंह को पेट में बहुत तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें किडनी में स्टोन है। वहीं अब भारती सिंह ने पथरी हटाने के लिए सर्जरी करवा ली है। 
 
3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद भाती अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गई हैं। भारती सिंह ने अपने ब्लॉग में सफल सर्जरी के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने उस पत्थर की एक झलक भी दिखाई जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई थी।  
 
वीडियो में अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां, सास और ससुर को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। भारती कहती हैं, उन्हें अपने परिवार को बताना चाहिए था क्योंकि वे कम से कम घर को तो सजाते। 
 
वीडियो में भारती सिंह घर आने के बाद स्टोन दिखाती हैं जो सर्जरी में गॉलब्लेडर से निकला है। उसके बाद वो स्टोन को भला-बुरा कहती हैं जिसकी वजह से उन्हें इतना दर्द हुआ था। भारती की तबीयत एकदम ठीक है और वो अब घर आ चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां नहीं बनने पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, लेकिन इस वजह से नहीं लिया बच्चा गोद