बांग्लादेश हिंसा : गुस्साई भीड़ ने मशहूर एक्टर शांतो खान और पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या

WD Entertainment Desk
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (16:07 IST)
Bangladesh violence: बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है। इस हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब बांग्लादेश के फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनके बेटे एक्टर शांतो खान की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी है। 
 
सलीम खान एक प्रोड्यूसर के साथ-साथ बांग्लादेश के चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। बीते सोमवार को सलीम खान और शांतो खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बांग्ला चलचित्र ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है।
 
खबरों के अनुसार 5 अगस्त को शांतो खान और उनके पिता सलीम अपने घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी फरक्काबाद बाजार में गुस्साई भीड़ उनके सामने आ गई। उस समय उन्होंने अपने हथियारों से गोली चलाकर खुद को बचाने की कोशिश की। 
 
लेकिन बाद में हमलावरों ने सलीम खान और शांतो खान पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। सलीम खान भारत की बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े थे। 
 
सलीम खान और शांतो खान के खिलाफ केस भी दर्ज थे। चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रूप से रेत खनन के लिए सलीम को दोषी ठहराया गया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला भी चल रहा था। वहीं शांतो के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप दर्ज था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More