Dhanteras
✕

अब देखने को मिलेगी बाहुबली- द बिगनिंग के पहले की कहानी

Webdunia
बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सारे रिकार्ड्स इस फिल्म ने तोड़े, एक्शन सीक्वेंस का भारत में अलग ही मज़ा इस फिल्म ने क्रिएट किया, दर्शकों के लेकर क्रिटिक्स की वाहवाही इस फिल्म ने लूटी, इस फिल्म सीरिज़ के दोनों पार्ट्स ही सुपर-डूपर हिट रहे, यहां तक कि एक्टर प्रभास को सुपरस्टार इस फिल्म ने बनाया। जी हां, दर्शक समझ ही गए होंगे कि यहां बात हो रही है फिल्म 'बाहुबली' की। 
 
'बाहुबली- द ‍बिगनिंग' और 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' दोनों ने ही धमाकेदार कमाई की है और दर्शकों के दिलों पर राज किया है। फिल्म ने कहानी, एक्शन, एक्टर, सीन, लोकेशन, बजट, कमाई सभी में अपना नाम कमाया है। दर्शक फिल्म को इतना पसंद करते हैं कि वे अब भी फिल्म देख सकते हैं। अब बाहुबली के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। 
 
फिल्म बाहुबली का एक और पार्ट दर्शकों के सामने आने वाला है। हालांकि फिल्म का कोई तीसरा पार्ट नहीं होगा, लेकिन इसकी एक सीरिज़ ज़रूर बनने वाली है। खास बात यह है कि इसे नेटफ्लिक्स इंडिया बना रहा है। इसके अलावा दर्शक यह जानकर भी खुश होंगे कि बाहुबली की यह वेब सीरिज़ इस बार उसका प्रीक्वल होगी। यानी कि 'बाहुबली- द बीगनिंग' और 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' के भी पहले ही कहानी। 
इस पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है 'बाहुबली बिफोर द बिगनिंग'। इस सीरिज़ को कौन निर्देशित करेगा और सीरिज़ में कास्ट कैसी होगी इसका खुलास अभी नहीं हुआ है। और शायद यही दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख