Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट

Advertiesment
हमें फॉलो करें 74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:48 IST)
मुंबई पुलिस बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और पैसे देकर लाइक्स खरीदने के मामले पर जांच कर रही थी। इस मामले में रैपर बादशाह से पूछताछ चल रही थी। बादशाह पर अपने म्यूजिक वीडियो 'पागल है' के लिए व्यूज बढ़ाने के लिए 74 लाख रुपए देने का आरोप लगा है। 

 
वहीं अब इस मामले में इस मामले में 446 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई। इसमें बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। यह गाना 11 जुलाई 2019 को रिलीज हुआ था। 
 
बादशाह का यह गाना 24 घंटे में 75 मिलियन यानी 7 करोड़ 50 लाख बार यूट्यूब पर देखा गया। जिस वजह से 'पागल' 24 घंटे के अंदर दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया गाना बन गया थश। इसके बाद बादशाह पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने गाने 'पागल' के लिए व्यूज खरीदे हैं। 
 
खबरों के अनुसार चार्जशीट में बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। कथित तौर पर चार्जशीट में 11 पंचों, 25 गवाहों और पांच आरोपियों के नाम हैं। 5 में से चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। 
 
बादशाह और कोएना मित्रा को मामले में गवाह के रूप में नामित किया गया है। शुरुआती जांच के बाद ये मामला क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया। तब उस टीम को सचिन वाजे लीड कर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे!