khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड संजू ने तोड़ा

Advertiesment
बाहुबली 2
किसी भी हिंदी फिल्म का एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन डब फिल्म के नाम है। बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए एक दिन में 46.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इतना कलेक्शन तो कई फिल्म अपने लाइफ टाइम में भी नहीं कर पाती हैं। 
 
बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कई हिंदी फिल्मों को पसीने आ गए। आमिर, शाहरुख और सलमान के बस की भी बात नहीं लगी। किसने सोचा था कि रणबीर कपूर ऐसा कर पाएंगे। 
 
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने अपने तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुछ लाख रुपये का ज्यादा कलेक्शन कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड संजू ने तोड़ दिया। 
 
अब किसी भी बॉलीवुड का एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन का कीर्तिमान संजू के नाम हो गया। एक जुलाई को फिल्म ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 
 
संजू से रणबीर कपूर ने शानदार वापसी की है। अब वे बहुत बड़े स्टार बन गए हैं। स्टार तो वे थे ही, लेकिन कमी सिर्फ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म की थी जो संजू के जरिये पूरी हो गई। 
 
संजू की कामयाबी के पीछे राजकुमार हिरानी का भी अहम रोल है। वे ऐसे निर्देशक हैं जिनके नाम पर लोग टिकट खरीदते हैं। उन्हें भी स्टार डायरेक्शर कहा जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजू का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड, तोड़े कई रिकॉर्ड्स