Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 (13:03 IST)
Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 (14:20 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इमरान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी। उनकी एक बेटी भी है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2019 में इमरान और अवंतिका का तलाक हो गया।
इमरान खान-अवंतिका तलाक के बाद भी अपनी बेटी इमारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अवंतिका ने इमरान खान संग तलाक को लेकर बातकी। उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके बीच दोस्ती जैसा कोई रिश्ता नहीं है।
नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में अवंतिका ने कहा, हम दोनों ने इस रिश्ते में अपना 100 प्रतिशत दिया था। साथ में बहुत अच्छा वक्त भी बिताया। लेकिन जब इसके बावजूद भी अलग रहना ज्यादा सुकून देने लगे और रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच जाए जहां पहले जैसा तालमेल न रह जाए तब एक दिन ऐसा भी आता है जब ये कहना ठीक लगता है क अब मुझ खुद को चुनना है।
अवंतिका ने कहा, मुझे बहुत डर लग रहा था कि मैं खुद की देखभाल नहीं कर पाऊंगी। अकेले रहना मौत जैसा लग रहा था। मैं बहुत डरी हुई थी, मुझे लगा कि मैं खुद कुछ नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगा था कि मैं मर जाऊंगी। मैं क्लीनिकल डिप्रेशन से गुजर चुकी हूं, जहां मैं मरना चाहता थी। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मेरे लिए यह कहना बहुत मुश्किल होता कि मैं चली गई और कह दिया कि बस हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं।
उन्होंने कहा, दूसरा कारण यह है कि मेरे माता-पिता की शादी सफल नहीं रही, इसलिए मुझे लगा कि मुझे हमेशा अपनी शादी को सफल बनाने का दबाव रहता था। मैं इस बात पर अड़ी हुई थी कि बचपन में जो मेरी वास्तविकता थी, वह बड़े होने पर मेरी वास्तविकता नहीं हो सकती। यह डर इतना गहरा था कि मैं इससे दूर नहीं जा सकती थी।
बता दें कि इमरान खान और अवंतिका मलिक बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2011 में शादी रचाई थी। 2014 में कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था। अवंतिका से अलग होने के बाद इमरान खान अब लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें