बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे...

Webdunia
सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:17 IST)
अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता जी ने अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। लता जी को हर कोई याद कर रहा है। 

 
लता मंगेशकर की छोटी बहन और गायिका आशा भोसले ने भी अपनी दीदी को खास अंदाज में याद किया है। आशा भोसले ने लता जी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ आशा भोसले ने लिखा, 'बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है। तस्वीर पर फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
 
बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने-माने व्यक्ति थे। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रूपाली गांगुली ने अनुपमा को बनाया हर भारतीय महिला की आवाज़, 5 कारण जिनसे वो सबकी चहेती बन गईं

बॉलीवुड चोरों की इंडस्ट्री है: नवाजुद्दीन का धमाका, खुलकर उगला गुस्सा

अजय देवगन की रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बिना एक्शन और गानों के भी दर्शकों को किया आकर्षित

अबीर गुलाल पर बैन से बौखलाए प्रकाश राज, बोले सरकार डराकर चुप कराना चाहती है

उल्लू के कंटेंट से दूर भागीं सुरभि चंदना, एजाज़ खान के कामसूत्र वाला शो है इसकी वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख