ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद NCB के ऑफिस पहुंचे आर्यन खान

Webdunia
शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (14:07 IST)
मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में शुक्रवार को यहां एनसीबी के समक्ष पेश हुए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
आर्यन के लिए इस मामले में एनसीबी के समक्ष हर सप्ताह पेश होना अनिवार्य है। बंबई उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मंजूर किए जाने के बाद आर्यन को 30 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया था। इसके बाद वह पहली बार एनसीबी कार्यालय में पेश होंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि जमानत की शर्तों के अनुसार आर्यन अपराह्न करीब सवा 12 बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचे।
 
आर्यन (23) को मुंबई तट के पास क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। आर्यन के खिलाफ मादक पदार्थ रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद और बिक्री तथा साजिश के मामले में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन को 28 अक्टूबर को जमानत दी थी।
 
उच्च न्यायालय ने गत शुक्रवार को अपने आदेश का मुख्य अंश उपलब्ध कराया। इस आदेश में आर्यन और दो सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धामेचा की जमानत के लिए अदालत ने 14 शर्तें लगाई हैं। 
 
अदालत ने पांच पन्नों के आदेश में कहा कि आर्यन खान और मर्चेंट तथा धामेचा को एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही की एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोड़ा जाए।

अदालत द्वारा तय शर्तों के अनुसार तीनों को विशेष एनडीपीएस अदालत में अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे और वे विशेष अदालत से अनुमति लिये बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्हें हर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजसे से अपराह्न दो बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में मौजूदगी दर्ज कराने आना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भारत के दरवाजे फिर बंद, अबीर गुलाल पर भी लगा बैन

जैकलीन फर्नांडिस की मां को याद कर सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा लेटर, कहा- हमारी बेटी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, बोलीं- एयर स्ट्राइक नहीं, अब महाभारत होनी चाहिए...

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा फवाद खान का गुस्सा, बोले- खबर सुनकर बहुत दुख हुआ

वरुण धवन कभी करते थे नाइटक्लब में काम, पिता डेविड धवन ने कर दिया था बेटे को लॉन्च करने से इंकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More