Article 370 के ट्रेलर में छाए टीवी के राम, पीएम मोदी के किरदार में दिखे अरुण गोविल

अरुण गोविल को पीएम मोदी के रोल में देखकर फैंस खुश हो गए हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (12:16 IST)
Article 370 : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में पुलवामा घटना को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही टीवी के राम यानी अरुण गोविल छा गए हैं। दअरसल, अरुण ने फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है।
 
ट्रेलर में अरुण गोविल को पीएम मोदी के रोल में देखकर फैंस खुश हो गए हैं। ट्रेलर में पीएम मोदी बने अरुण गोविल सबसे पहले पुलवामा में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को नमन करते दिखते है। इसके बाद वह देश को संबोधित करते हुए भी नजर आते हैं। 
 
ट्रेलर में भारत के प्रधानमंत्री को आर्टिकल 370 हटाने का निश्चय करते हुए देखा जा सकता है। वहीं फिल्म में गृह मंत्री अमित शाह का रोल एक्टर किरण कर्माकर निभाते दिख रहे हैं। ट्रेलर में किरण हुबहु अमित शाह के अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

बता दें कि आर्टिकल 370 में यामी गौतम, अरुण गोविल, किरण कर्माकर, राज जुत्थी और प्रिय मणि नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी आदित्य धर और मोनल ठाकुर ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

1 साल बाद फिर मचेगा धमाका! आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ला रही नई फिल्म, 2026 में फ्लोर पर जाएगी

श्वेता तिवारी खुद पर खर्च नहीं करतीं पैसे, बेटी पलक ने गिफ्ट किया था पहला ब्रांडेड हैंडबैग

मिथुन चक्रतर्वी के बेटे नमाशी ने बॉलीवुड को बताया फेक, बोले- आज टैलेंट नहीं, सरनेम देखते हैं...

मालिक और तेहरान के साथ 2025 में अपने करियर की पहली हिट देने के लिए तैयार हैं मानुषी छिल्लर!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की केसरी वीर की तारीफ, बोली- सिर्फ सिनेमा नहीं, यह भारत का इतिहास है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख