Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं ग्रैब्रिएला, अपने बेटे को घर ले जाते दिखे अर्जुन रामपाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Rampal
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर में कुछ ही दिन पहले ढेर सारी खुशियों ने अपना कदम रखा है। ग्रैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। 
 
Arjun Rampal
Photo : Instagram
हाल ही अर्जुन की अपने बेटे संग एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे ग्रैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था। इस फोटो में अर्जुन अपने नन्हे बेटे को गोद में उठाए नजर आ रहे थें। 
 
अब ग्रैबिएला हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। अर्जुन बेटे को लेकर हॉस्पिटल से घर जाते हुए दिखे। अर्जुन ने बेटे को गोद में लिया हुआ था। इस दौरान गैब्रिएला ब्लैक हैरम पैंट और जैकेट में नजर आईं। 
 
गैब्रिएला के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद अर्जुन रामपाल की बेटियां माहिका और मायरा भी उनसे मिलने पहुंची थीं। अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला पिछली साल से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवार के साथ सिगरेट पीते दिखीं प्रियंका चोपड़ा तो भड़का फैंस का गुस्सा, बोले- तुम्हारा अस्थमा ठीक हो गया?