Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका अरोरा और अपने उम्र के फासले पर कमेंट करने वालों पर भड़के अर्जुन, कहा समाज को लगती है मिर्ची

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Kapoor
, मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (12:00 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है। दोनों साथ-साथ घूमते हैं और छुट्टियां बिताते हैं। मलाइका अरोरा तलाकशुदा हैं और पूर्व अरबाज खान से उनका एक बेटा है। दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। अर्जुन और मलाइका शादी करेंगे या नहीं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन इस समय दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं।
Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की उम्र के बीच 12 वर्ष का फासला है। अर्जुन 36 वर्ष के हैं और मलाइका 48 वर्ष की। दोनों जब भी सोशल मीडिया पर अपने फोटो पोस्ट करते हैं तो दोनों की उम्र के फासले को लेकर कई कमेंट्स आते हैं। ज्यादातर लोग इस बात का मजाक बनाते हैं। 
Arjun Kapoor

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे सिर्फ 10 प्रतिशत कमेंट्स पढ़ते हैं और ट्रोलर्स क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। यही ट्रोलर्स जब सामने आते हैं तो सेल्फी के लिए मरे जाते हैं।  
Arjun Kapoor
Photo : Instagram

साथ ही अर्जुन यह जोड़ना नहीं भूलते कि चाहे हम कितनी ही तरक्की क्यों न कर लें, लेकिन कुछ बातें अब तक नहीं बदली। लड़की से लड़का कितना ही बड़ा क्यों न हो, किसी को कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन लड़की से लड़का छोटा हो तो समाज को मिर्ची लग जाती है। 
Arjun Kapoor

अर्जुन की इन बातों से साफ है कि उन्हें और मलाइका को दुनिया की कोई परवाह नहीं है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और बात यही खत्म हो जाती है। लोगों का तो काम ही है कहना। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती