मलाइका अरोरा के और करीब आए अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस के पड़ोस में खरीदा इतने करोड़ का घर

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (12:19 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते रहते हैं। वहीं अब अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के और करीब आ गए हैं। दरअसल, अर्जुन ने मलाइका के घर के करीब एक नया घर खरीदा है।

 
अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की पॉश बिल्डिंग में 20 करोड़ का 4BHK स्काईविला विला खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर में सभी सुविधाएं हैं, इसमें एक पूल और गोल्‍फ एरिया भी है। इस विला को खरीदते ही अर्जुन कपूर अपने मलाइका अरोरा के पड़ोसी बन गए हैं। मलाइका ने भी इसी बिल्डिंग में अपना घर लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने भी कुछ दिनों पहले ही अपना नया घर खरीदा था। मलाइका अरोरा के साथ-साथ अर्जुन कपूर अब सोनाक्षी सिन्हा के भी पड़ोसी हो गए हैं। 
 
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि उन्हें मलाइका की पूर्व जिंदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रोड्यूसर का दावा ट्रैप में फंसीं वायरल गर्ल मोनालिसा, निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

दोस्ती और व्यक्तिगत पहचान का जश्न मनाती जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज, इस इन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी पर लगा रोडीज में सिलेक्शन के लिए 20 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

बाफ्टा 2025 से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट, बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा लगाए गए आरोपों पर एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More