Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या लॉकडाउन में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ साथ में रह रहे हैं?

Advertiesment
हमें फॉलो करें टाइगर श्रॉफ
, बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (06:36 IST)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने न केवल कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है बल्कि उनके फैंस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। दोनों की दोस्ती भी कितनी 'गहरी' है ये सभी जानते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस 'नजदीकी रिश्ते' को कभी भी स्वीकार नहीं किया है। 
 
इन दिनों चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ के घर में दिशा पाटनी रह रही हैं। टाइगर के परिवार से दिशा की अच्छी बनती भी है। 

टाइगर श्रॉफ
Photo : Instagram
टाइगर श्रॉफ
Photo : Instagram

 
इस चर्चा को बल यूं मिला कि पिछले दिनों टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने मेकअप का श्रेय दिशा को दिया। सवाल उठा कि दिशा ने मेकअप कैसे किया? क्या वे टाइगर के साथ रह रही हैं? 

टाइगर श्रॉफ
Photo : Instagram

 
बात कृष्णा के कानों तक पहुंच गई तो उन्होंने सफाई दी। कहा कि दिशा और उनका (टाइगर एंड फैमिली) का घर बहुत पास है। लॉकडाउन के दौरान अक्सर दिशा, टाइगर के घर पहुंच जाती हैं। 
 
यही नहीं, दिशा उनके साथ गेम खेलती है और जरूरी सामान लेने भी जाती हैं। यह आना-जाना लगा रहता है। तो दिशा एक तरह से टाइगर के घर पर भी हैं और नहीं भी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्‍की कौशल-राजकुमार राव की सोसायटी तक पहुंचा कोरोना वायरस, बिल्डिंग हुई सील