पत्नी शूरा खान संग उम्र के फासले पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो 16 साल की नहीं...

अरबाज खान ने अपने से 25 साल छोटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (16:45 IST)
Arbaaz Khan Sshura Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में अपने से 25 साल छोटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है। उम्र के फासले की वजह अरबाज को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में अपनी लव स्टोरी के बारे में अरबाज ने खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने शूरा और उनकी उम्र के फासले पर रिएक्ट भी किया।
 
अरबाज खान ने कहा कि मैंने और शूरा ने शादी का फैसला जल्दबाजी में नहीं किया। सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। मैंने शूरा को पहली बार 2022 में‍ फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर देखा था। वो फिल्म की लीड स्टार रवीना टंडन के साथ काम कर रही थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

अरबाज ने खान, शूटिंग खत्म होने के बाद हम मिलने लगे। हमारा रिश्ता शुरुआत में कैजुअल और प्रोफेशनल था। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए। मैंने और शूरा ने 2 साल तक सीक्रेट डेटिंग की। हम नहीं चाहते थे कि हमारा रिलेशन पब्लिक हो। एक दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद ही हमने शादी का फैसला किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

पत्नी संग एज गैप पर बात करते हुए अरबाज ने कहा, शूरा छोटी हैं, लेकिन रिश्ते की सफलता में उम्र इकलौता फैक्टर नहीं होता। ऐसा नहीं है कि वो 16 साल की है। वो जानती है कि उसे लाइफ में क्या चाहिए। मुझे भी पता है कि मैं अपनी लाइफ से क्या चाहता हूं।
 
बता दें कि अरबाज खान ने शूरा खान संग 24 दिसंबर को अपनी बहन अर्पिता के घर निकाह किया था। इस शादी में सिर्फ अरबाज और शूरा के फैमिली मेबर्स और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More