अनुष्का शर्मा का खुलासा, शादी के पहले 6 महीने में ‍पति विराट कोहली के साथ बिताए थे सिर्फ 21 दिन

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (15:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की जोड़ी पावरफुल कपल में से एक मानी जाती है। अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते दोनों साथ में बेहद कम समय बिता पाते थे। लेकिन इन दिनों दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच, अनुष्का ने अपनी शादी और विराट को लेकर खुलासा किया है। अनुष्का ने बताया कि शादी के शुरुआती 6 महीने में उन्होंने और विराट ने महज 21 दिन ही साथ बिताए थे।



अनुष्का ने एक फैशन पत्रिका से बातचीत में बताया, “लोग समझते हैं कि जब मैं विराट से मिलती हूं या विराट मुझसे मिलने आते हैं, तो यह एक छुट्टी है, जबकि ऐसा नहीं है। हममें से एक हमेशा काम कर रहा होता है। दरअसल, शादी के पहले छह महीनों में हमने सिर्फ 21 दिन साथ बिताए। जी, यह बात सही है क्योंकि मैंने खुद हिसाब लगाया है। जब भी मैं उनसे मिलने विदेश जाती थी, हम एक बार के खाने पर ही मिल पाते थे। जो हमारे लिए काफी कीमती होता था।”



वहीं, विराट कहते हैं, “हम हर दिन एक-दूसरे के प्यार में जीते हैं। हमारा रिश्ता हमेशा प्यार और सिर्फ प्यार का है। हमें ऐसा लगता है कि हम एक-दूसरे को कुछ साल से ही नहीं बल्कि जन्मों से जानते हैं।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More