Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली की तारीफ, पति को बताया 'Storm chaser'

Advertiesment
हमें फॉलो करें India New Zealand Match

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:42 IST)
anushka sharma praise virat kohli : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में बीते रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। मैंच में विराट कोहली ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड पर मिली शानदार जीत के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
 
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की धमाकेदार पारी पर अपना रिएक्शन भी दिया। अनुष्का में अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट के बैटिंग करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किए। 
 
India New Zealand Match
इसके साथ अनुष्का ने लिखा, 'तुम पर हमेशा गर्व है।' इसके अलावा अनुष्का ने विराट को 'Storm chaser' भी बताया और इसके साथ उन्होंने एक हार्ट वाली इमोजी भी बनाई। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
India New Zealand Match
बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर टीम इंडिया और अपने पति विराट को चियर करने के लिए मैदान में मौजूद रहती हैं। अनुष्का भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच देखने भी पहुंची थीं। हालांकि वह भारत के बीते दो मैचों में मैदान में नजर नहीं आई हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज, सलमान खान-कैटरीना कैफ की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री