प्रोजेक्ट 17 के लिए अनुष्का सेन ने मिलाया ग्रैमी पुरस्कार विजेता केन लुईस और अमेरिकी संगीतकार AY यंग के साथ हाथ

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (16:51 IST)
Anushka Sen Project 17: इंडिया आज ग्लोबल स्टेज पर एक बड़ी ताकत बन चुका है। यहां के आर्टिस्ट जो अब वर्ल्ड वाइड फेमस है, उसकी एक बड़ी मिसाल हैं। सिनेमा, आर्ट और लीडरशिप के क्षेत्र में भी इंडिया का रोल बढ़ रहा है। देश अब कल्चरल एपीसेंटर बन गया है, जहां से टैलेंट ग्लोबल स्टेज पर अपनी जगह बना रहे हैं। 
 
देश के विशाल टैलेंट पूल से चुनी गईं, एक्ट्रेस और भारत की ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन अपने इंटरनेशनल इनिशिएटिव्स के जरिए इस मौजूदगी को और आगे बढ़ा रही हैं। यूथ आइकन अनुष्का सेन अपनी ग्लोबल पहुंच को और भी बढ़ाने वाली हैं, क्योंकि वो ग्रैमी-अवार्ड विनर केन केविस और अमेरिकी म्यूजिशियन एवाई यंग के साथ एक बड़ी वजह के लिए हाथ मिला रही हैं। 
 
अनुष्का सेन एक बड़े प्रोजेक्ट 'प्रोजेक्ट 17' का हिस्सा बनने वाली हैं, जो एक ग्लोबल इनिशिएटिव है। ये प्रोजेक्ट म्यूजिक, आर्ट और कल्चर की ताकत को इस्तेमाल करके यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्ड को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
 
अनुष्का सेन को प्रोजेक्ट 4 के एक ट्रैक के लिए अपनी आवाज देने के लिए अप्रोच किया गया है, जो यूनाइटेड नेशंस के ग्लोबल इनिशिएटिव का हिस्सा है और खास तौर पर ग्लोबल एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें अनुष्का का सहयोग दो बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्टिक कम्युनिटी के दिग्गजों के साथ कर रही हैं।
 
इस इनिशिएटिव के सभी ट्रैक 8 बार के नामांकित और ग्रैमी अवार्ड विनर केन लुईस द्वारा प्रोड्यूस किए जाएंगे, जिसमें अनुष्का और एवाई का ट्रैक भी शामिल है। केन लुईस के विशाल अनुभव में टेलर स्विफ्ट, बीटीएस, एरियाना ग्रांडे, न्यूजींस, कान्ये वेस्ट, ब्रूनो मार्स और कई अन्य के साथ काम करना शामिल है। 
 
30 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ, केन को 114 RIAA गोल्ड रिकॉर्ड्स और 79 बिलबोर्ड # 1 पर मिक्सर, निर्माता, नामित हिटर और फिनिशर के रूप में क्रेडिट दिया जा चुका है। अब जब अनुष्का सेन यूएस में हैं, ये डेवलपमेंट एक बार फिर साबित करती है कि आर्ट किसी सीमाओं में बंधा नहीं है। 
 
अनुष्का सेन प्रोजेक्ट 17 के जरिए अपने इंटरनेशनल आइकन के पोजीशन को और मज़बूती से स्थापित कर रही हैं- आसान अफजों में कहा जाए तो ईस्ट से वेस्ट तक। इससे पहले भी, अनुष्का सेन ने COP28, यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट कांफ्रेंस, दुबई में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने पहली बार ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करते हुए गाना गाया, और भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके साथ कई और टैलेंटेड नाम मौजूद थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का सेन एक कोरियन फिल्म 'एशिया' के साथ अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। ये फिल्म उनकी एक्टिंग की क्षमता को एक नई रोशनी में दिखाएगी, जिससे दर्शक सरप्राइस होने वाले हैं। अनुष्का सेन को कोरियन टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। 
 
अब ग्रैमी अवार्ड विनर आर्टिस्ट केन लुईस के साथ हाथ मिलाकर अनुष्का सेन अपना पहला इंटरनेशनल सॉन्ग डिलीवर करने के साथ, इंडिया को ग्लोबल मैप पर मार्क कर रही हैं। वो देश की मशाल-वाहक बन कर, प्रभाव, आवाज़ और कला को ग्लोबल स्टेज पर पेश कर रही हैं और दूसरों को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बाफ्टा 2025 से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट, बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा लगाए गए आरोपों पर एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

विक्की कौशल की छावा का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से रोन का 24 साल की उम्र में निधन, घर में पाई गईं मृत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More