Nepotism Debate: टाइगर श्रॉफ का नाम घसीटने पर मां आयशा को आया गुस्सा, अनुराग कश्यप को बोलना पड़ा SORRY

Webdunia
सोमवार, 27 जुलाई 2020 (17:27 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस जारी है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अनुराग कश्यप ने एक खबर के जरिए मीडिया पर निशाना साधा और यह बताने की कोशिश की है कि मीडिया भी वही चीज दिखाती है जो लोग देखना चाहते हैं। यह खबर एक्टर टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के बारे में थीं। अनुराग की यह बात एक्टर की मां आयशा श्रॉफ को अच्छी नहीं लगी, जिसके बाद अनुराग को आयशा से माफी मांगनी पड़ी।

अनुराग ने टाइगर श्रॉफ और तैमूर अली खान की एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘यह है मीडिया के जरिए चलाया जा रहा नेपोटिज्म। क्यों? क्योंकि मीडिया भी वही दिखाती है जो दर्शक देखना चाहते हैं। तो क्या यह ऑडियंस की तरफ से चलाया जा रहा नेपोटिज्म नहीं है?’

टाइगर की मां आयशा ने अनुराग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- ‘मेरे बच्चे को इन मामलों में मत घसीटो। वह यहां पर पूरी तरह अपनी मेहनत से पहुंचा है।’

आयशा के इस ट्वीट के बाद अनुराग ने उनसे माफी मांगी है। अनुराग ने लिखा- ‘आयशा, मुझे माफ करें.. यहां मेरा मतलब था कि मीडिया कैसे तैमूर के पीछे पड़ा रहता है। आपका दिल दुखाने के ‍लिए मुझे क्षमा करें।’

वर्कफ्रंट की बात करें, तो टाइगर श्रॉफ ‘हीरोपंती 2’ में नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More