बॉयफ्रेंड विक्की जैन के संग अंकिता लोखंडे आज लेंगी सात फेरे

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (10:41 IST)
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी करने जा रही हैं। अंकिता की शादी के फंक्शन बीते कई दिनों से चल रहे हैं।

 
हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन सगाई की थी। अब 14‍ दिसंबर को अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग सात फेरे लेने जा रही है। यह कपल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लेगा। 
 
बीती रात को कपल ने कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसमें कंगना रनौट भी पहुंचीं थीं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। सभी दोस्तों ने मिलकर जमकर पार्टी की।
 
बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की आए थे। बीते काफी समय से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की सुहागरात की सीडी हुई गुम, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का मजेदार ट्रेलर रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी को ऑफर हुई थी ब्रह्मास्त्र, एक्टर ने पिता के कहने पर ठुकरा दी थी फिल्म

3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम

कौन बनेगा करोड़पति 16 : अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन के साथ अपनी अविस्मरणीय मुलाकात को किया याद

एक्टर के बाद निर्माता बनना चाहते हैं पुरु छिब्बर, बोले- जल्द ही उस भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More