अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के घर आया नया मेहमान, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके दिखाई झलक

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (17:01 IST)
Ankita Lokhande :एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। यह कपल इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' में साथ नजर आ रहा है। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी। वहीं अब अंकिता और विक्की ने एक नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक प्यारी सी बिल्ली का अपने घर में स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों बिल्ली के साथ खेलते, उसे गले लगाते और दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस प्यारी सी बिल्ली के नाम का भी खुलासा किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, परिवार में आपका स्वागत है, हमारी छोटी राजकुमारी मऊ लोखंडे जैन! आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं, मम्मी और डैडी पहले से ही आपसे बेहद प्यार करते हैं! आपने तो हमारा दिल चुरा लिया है। 
 
उन्होंने लिखा, आपके नन्हे कदमों ने हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद भर दिया है। हम खुद को बधाई देते हैं, जो एक गौरान्वित माता-पिता हैं। हमारी प्यारी बेटी।
 
बता दें कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी रचाई थी। यह कपल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आया था। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

खुशी कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे जुनैद खान, अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

लव एंड वॉर के साथ संजय लीला भंसाली पेश करेंगे नया लव ट्रायएंगल

एक्टिंग के बाद सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टॉर्मराइडर गाने का टीजर रिलीज

ब्लैक कटआउट ड्रेस में मालविका मोहनन ने दिखाई सिजलिंग अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज अब जापान में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More