एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्की जैन भी बिजनेसमैन से एक्टर बन चुके है। वहीं अब विक्की जैन को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है।
विक्की जैन अस्पताल में भर्ती है। विक्की का वीडियो समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में विक्की जैन अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके दाहिने हाथ पर प्लास्टर बंधा दिख रहा है। हालांकि विक्की के चेहरे पर मुस्कान बरकरार है।
वीडियो में अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। क्लिप में समर्थ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'दो घंटे बाद अस्पताल के बाहर मिलते हैं।' समर्थ ने वीडियो के साथ लिखा, 'बड़े भाई जल्दी रिकवर हो। मेरे टोनी स्टार्क।'
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि विक्की जैन के हाथ में कैसे चोट लगी है और वह अस्पताल में क्यों भर्ती है। यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हुआ, कैसे हुआ?' एक अन्य ने लिखा, 'ये हाथ अंकिता ने तोड़ा होगा। जब विक्की का ब्रेसलेट रश्मि देसाई के बालों में अटक गया था।'
बता दें कि विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे। इसके अलावा यह कपल 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में भी साथ नजर आया था।