अनीता हसनंदानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:01 IST)
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। पति रोहित रेड्डी संग इन्होंने पहले बेबी का वेलकम किया है। रोहित रेड्डी ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को खुशखबरी दी।

 
सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित रेड्डी ने लिखा, 'ओह ब्वॉय!' तस्वीर में रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी 2021
 
रोहित के पोस्ट शेयर करने के बाद उनको अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से काफी बधाइयां मिल रही हैं। अनीता और रोहित के फैंस इस खबर को सुन अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं।
 
कुछ समय पहले अनीता हसनंदानी ने बताया था कि मैं पूरी तरह से बेबी के लिए तैयार हूं। हमने हाल ही में बेबी के लिए एक स्पेशल क्रिब खरीदा है और उसे सेट किया है। मैंने कई फोटोशूट्स किए हैं, लेकिन कोई प्रेग्नेंसी पीरियड में किए जाने वाले फोटोशूट से उनकी तुलना नहीं कर सकता है। मैटरनिटी शूट में मैंने सबसे ज्यादा मजे किए हैं। 
 
अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वे सबसे पहले साल 1999 में ताल फिल्म में नजर आईं थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महादेव की भक्ति में रंगा श्रेया घोषाल का नया भजन नमो शंकरा हुआ रिलीज

नरगिस फाखरी ने बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग गुचपुच रचाई शादी, स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रहीं हनीमून!

Allahabadia Controversy: राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भेजा समन

एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अली फजल, दिखेगा एकदम अलग अवतार!

उर्वशी रौटेला ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, इतनी है कीमत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख
More