Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे ने खोला निरहुआ संग रिश्ते का राज, बोलीं- शादी के लिए मनाते रहते हैं

Advertiesment
Amrapali Dubey
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है, लेकिन उनकी ऑफस्क्रीन दोस्ती को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रही है। अब बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते और दोस्ती को लेकर खुलकर बात की है।
 
रियलिटी शो के एक एपिसोड में आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ उनके बेहद अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच ऐसी समझ है कि कई बार बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं।
 
आम्रपाली ने अपनी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उनकी और निरहुआ की दोस्ती शुरू हुई थी। साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह पहली बार निरहुआ के साथ नजर आई थीं और इसके बाद दोनों की जोड़ी काफी लोकप्रिय हो गई।
 
उन्होंने कहा, “आज भी हमारी दोस्ती ऐसी है कि मुझे उसे कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं सिर्फ उसे देखती हूं और वह समझ जाता है। ऐसी दोस्ती होनी चाहिए जिसमें किसी तरह का दिखावा न हो।”
 

लोग समझते हैं डेट कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई अलग है

आम्रपाली ने बताया कि कई बार लोग उनकी और निरहुआ की दोस्ती को रिश्ते के अलग मायने से जोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर मान लेते हैं कि दोनों के बीच प्यार का रिश्ता है, जबकि वास्तविकता यह है कि निरहुआ उन्हें शादी करने के लिए समझाते रहते हैं।
 
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि निरहुआ उन्हें किसी अच्छे इंसान से शादी करने के लिए लगातार मनाते हैं। आम्रपाली ने कहा कि पुरुषों को शादी करना आसान लगता है, लेकिन महिलाओं के लिए यह फैसला काफी अलग होता है क्योंकि उन्हें अपने जीवन में कई बदलावों के बारे में सोचना पड़ता है।
 
उन्होंने कहा, “उन्हें लगता है कि शादी करना बहुत आसान है, लेकिन हमारी तरफ से चीजें अलग होती हैं। हमें अपनी बनाई हुई चीजों और अपने सफर के बारे में भी सोचना पड़ता है।”
 

निरहुआ की शादी हो चुकी है

बता दें कि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। वहीं आम्रपाली दुबे अभी तक अविवाहित हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल रही है और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम बनने की जिम्मेदारी पर रणबीर कपूर बोले- यह सिर्फ किरदार नहीं, लोगों के विश्वास को निभाने का संकल्प है