shiv chalisa

क्या हो गया अमिताभ बच्चन को... अजीब से ट्वीट!

Webdunia
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में संकेत दिया था कि वे ट्विटर छोड़ रहे हैं क्योंकि उनके फॉलोअर्स की संख्या घटा दी गई है। उसी समय बिग बी से शाहरुख खान फॉलोअर्स के मामले में आगे निकल गए। वे ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
 
इन दोनों घटनाओं को जोड़ा जाने लगा। कहा गया कि अमिताभ को बुरा लग गया और इसलिए वे ट्विटर छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर ये भी महसूस हुआ कि हो सकता है बिग बी मजाक कर रहे हों। उनका कद इतना ऊंचा है कि इस तरह की 'रेस' में जीतना-हारना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। 
दो फरवरी को अचानक अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट्स हुए जिन्हें पढ़ कर लगा मानो अमिताभ का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया हो। उन्होंने कुछ मीडिया हाउस के टवीट्स को रिट्वीट किया। कुछ ट्वीट्स में हिंदी में गलतियां थीं। बिग बी ऐसी गलतियां कभी नहीं करते। 
इसी बीच बिग बॉस सीजन 11 के द्वारा मशहूर हुए विकास गुप्ता ने ट्वीट कर खुशी का इजहार किया कि अमिताभ ने उन्हें फॉलो कर लिया है। विकास ने ट्वीट किया कि या तो अमिताभ ने फॉलो का बटन गलती से दबा दिया या फिर उनका अकाउंट हैक हो गया। 
 
अकाउंट हैक हुआ है? मजाक चल रहा है? या, प्रचार करने का कोई तरीका है? इनके जवाब फिलहाल नहीं मिले हैं। बिग बी भी खामोश हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर: द रिवेंज' में दिखेगा साल का सबसे बड़ा फेस-ऑफ, रणवीर सिंह से टकराते नजर आएंगे अर्जुन रामपाल

क्रिस्प व्हाइट्स से लेकर बोल्ड रेड तक: यंग बॉलीवुड दिवाज के समर फैशन लुक्स

अरबाज खान ने दिया पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट, जल्द हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

4 साल की उम्र में श्रेया घोषाल ने ली संगीत की शिक्षा, अमेरिका में मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल दिवस'

तापसी पन्नू ने साझा की इंडस्ट्री में पहचान बनाने की मुश्किल कहानी, बोलीं- मुकाम बनाना आसान नहीं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख