अमेजन प्राइम वीडियो को 5 सबसे पसंदीदा टाइटल्स के साथ इस महीने मिली अब तक की सर्वश्रेष्ठ व्यूअरशिप

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (14:13 IST)
प्राइम डे 2021 ने Amazon.in पर अब तक के सबसे छोटे मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) की बिक्री को चिह्नित किया, क्योंकि उन्हें प्राइम सदस्यों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस प्राइम डे, प्राइम मेंबर्स के लिए एक मेगा एंटरटेनमेंट ट्रीट का आयोजन किया गया था। प्राइम वीडियो ने कई भाषाओं में बहुप्रतीक्षित फिल्मों के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है। इस सूची में तूफान (हिन्दी), मलिक (मलयालम), इकत (कन्नड़) और सरपट्टा परंबराई (तमिल/तेलुगु) जैसे शीर्षक शामिल हैं। 
 
केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने प्राइम डे कंटेंट स्लेट को स्ट्रीम किया है। प्राइम डे का महीना व्यूअरशिप के मामले में प्राइम वीडियो इंडिया का अब तक का सबसे अच्छा महीना था, जिसमें सबसे अधिक संख्या में स्ट्रीमर्स ने सर्विस पर कंटेंट का आनंद लिया है। 
 
प्राइम डे के लिए क्यूरेट की गई एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट लाइन-अप से उपभोक्ता रोमांचित थे। प्राइम डे रिलीज़ का आनंद 4100+ शहरों और कस्बों के उपभोक्ताओं ने उठाया है। रोमांचक प्राइम डे एंटरटेनमेंट लाइन-अप को न केवल पूरे भारत में, बल्कि 190+ देशों और क्षेत्रों के ग्राहकों द्वारा भी स्ट्रीम किया गया था।
 
लॉन्च के 7 दिनों के भीतर, तूफान को प्राइम वीडियो इंडिया पर अपने शुरुआती सप्ताह में किसी भी अन्य हिन्दी फिल्म की तुलना में अधिक ग्राहकों द्वारा देखा गया है। फिल्म को भारत के 3900+ से अधिक कस्बों और शहरों में और दुनिया भर के 160+ देशों और क्षेत्रों में देखा गया था। 
 
स्थानीय भाषा की फिल्में - नरप्पा (तेलुगु), सरपट्टा परंबराई (तमिल) और मलिक (मलयालम), भारत के 3200+ से अधिक कस्बों और शहरों में और वैश्विक स्तर पर 150+ से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखी गई हैं, जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में स्थानीय भाषा की फिल्मों के प्रति बढ़ते दर्शकों और लोकप्रियता को उजागर करती हैं। 
 
होस्टल डेज़ (सीजन 2) अपने लॉन्च के केवल एक सप्ताह के भीतर युवा व्यस्कों के बीच सबसे पसंदीदा शो में से एक के रूप में उभरा, जिसे भारत के 3600+ कस्बों और शहरों और दुनिया भर के 100+ से अधिक देशों और क्षेत्रों से व्यूअरशिप मिली है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More