Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलीज होते ही पुष्पा 2 द रूल को लगा झटका, फुल एचडी प्रिंट में आनलाइन लीक हुई फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Pushpa 2 The Rule

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (14:09 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस पुष्पाराज और श्रीवल्ली की जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 'पुष्पा 2' के रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर लाइन लग गई। 
 
लेकिन रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पुष्पा 2 के मेकर्स को झटका लगा है। दरअसल, यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। 'पुष्पा 2' कई पायरेसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म का फुल एचडी प्रिंट कई साइट्स पर मौजूद है। 
 
Film Pushpa 2 The Rule
'पुष्पा 2' को कई भाषाओं और अलग-अलग क्वालिटी में पायरेटेड साइट्स से डाउनलोड किया जा सकता है। इस मच अवेटेड फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि इसका अक्सर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिखेगा। 
 
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' साल 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पु्ष्पा : द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका में हैं। 'पुष्पा 2' को 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन की फिल्म कितनी है दमदार, चेक करें रिव्यू