Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 17 May 2025
webdunia

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Allu Arjun

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (15:33 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। 
 
हालांकि इस बार फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। अब 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। 
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन सिगार पीते नजर आ रहे हैं। उन्हें हाथ में पिस्तौल भी दिख रही हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जश्न एक दिन पहले शुरू होगा। बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी एक दिन पहले शुरू होगी। रिकॉर्ड एक दिन पहले टूटेंगे। पुष्पा राज की रूल एक दिन पहले शुरू होगी। सबसे बड़ी भारतीय फिल्म #Pushpa2TheRule 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी।
 
फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है, और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है।
 
Allu Arjun
रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। फिल्म की रिलीज को लेकर इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह चरम पर है। फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर उनके फुल स्टाइल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' साल के अंत के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन होने जा रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर कहलाता है श्रीपुरम महालक्ष्मी स्वर्ण मंदिर, जानिए इस मंदिर की क्या है विशेषता