इस हीरो का नाम सुन आलिया भट्ट का चेहरा हुआ लाल

Webdunia
कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अफेयर शुरू हो गया है। आलिया का भी हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप हुआ है। वहीं रणबीर भी दीपिका और कैटरीना के बाद किसी को डेट नहीं कर रहे। लेकिन आलिया ने उनके रिलेशनशिप की बातों को सिर्फ अफवाह बताया है। 
 
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर से ही यह खबरें मिलती थी कि दोनों की नज़दिकियां बढ़ गई हैं। कुछ दिनों पहले सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी में दोनों ने साथ में पिक्चर भी क्लिक करवाई थी। इससे यह खबर और पक्की हो गई थी। दरअसल आलिया भट्ट ने इस ग्रांड सेलीब्रेशन में से सिर्फ एक ही पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की को कि रणबीर और आलिया की थी। 
 
इसके अलावा सिर्फ सोशल मीडिया और पब्लिक अपिरियंस पर ही नहीं, आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'राज़ी' के प्रमोशन के दौरान भी दोनों के अफेयर के बारे में बात करती हैं। सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यु के दौरान जब उनसे रणबीर के साथ अफवाहों के बारे में पूछा गया था तो आलिया ने कहा हम दोस्त से बढ़कर हैं, हम को-एक्टर्स हैं जो फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम कर रहे हैं। 
 
आलिया से 'आप की अदालत' में पुछा गया कि वे अपने को-स्टार्स के साथ अफवाहों को लेकर क्या कहना चाहती हैं, चाहे वरुण धवन हो या सिद्धार्थ मल्होत्रा या रणबीर कपूर। तब आलिया ने कहा था कि अगर मैं रिलेशनशिप में भी होंगी तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। आलिया ने तो यहां तक कह दिया कि मेरा चेहरा लाल हो गया है और मैं इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं। 
 
आलिया की इस बात से तो लगता है वे सिद्धार्थ मल्होत्रा से जल्द ही मूव ऑन कर गई हैं। साथ ही उन्हें रणबीर के रुप में एक अच्छा दोस्त और साथी मिल गया है। अब वे इसे बताना क्यों नहीं चाहती, यह तो आलिया ही जाने। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More