आलिया, कैटरीना और प्रियंका को लेकर फरहान बनाएंगे 'जी ले जरा'

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'जी ले जरा' का सफ़र अगले साल होगा शुरू; प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में आएंगी नज़र!

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (12:36 IST)
'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बाद अगली रोड ट्रिप फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश करने जा रहा है। इस बार लड़कों की बजाय लड़कियां इसमें नजर आएंगी। टाइगर बेबी के साथ कॉलेब्रेट किए गए इस प्रोजेक्ट का नाम 'जी ले जरा' है जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 
 
इसी के साथ, निर्माता ने एक धमाके के साथ वापसी कर ली है और यह निश्चित रूप से 2021 की सबसे बड़ी घोषणा है, जिसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। जो बात इसे और भी खास बनाती है वह यह है कि यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी और 2023 में रिलीज होगी। इसलिए, अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि इस बार लड़कियों की बारी है! 
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। दिल चाहता है और रॉक ऑन जैसी अपनी पहली दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर गली बॉय के लिए 92वें अकादमी पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होने तक, इस जोड़ी ने वर्षों से हमेशा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है। 
 
 
दो दशक बाद 'जी ले जरा' की यह घोषणा, टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए इस माइलस्टोन का जश्न मनाने का एक सबसे रोमांचक तरीका है, क्योंकि एक और रोड ट्रिप की लोकप्रिय मांग, दर्शकों के लिए वास्तविकता में बदल जाती है!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

चश्मे बद्दूर बनाने वाली साई परांजपे का खुलासा: 'शबाना आज़मी ने पूछा था- आंसू बाईं आंख से गिरे या दाईं से?'

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

हेरा फेरी 3 पर छाया संकट, परेश रावल को छोड़ना पड़ा भारी, अक्षय ने मांगा करोड़ों का हर्जाना

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर से कांप उठा यूट्यूब: वॉर 2 टीज़र से मचा धमाल

क्या आप जानते हैं जूनियर एनटीआर का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख