क्या आलिया भट्ट ने छोड़ी राजामौली की 'आरआरआर'? जानिए सच

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (14:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स है। वे बाहुबली फेम एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' में भी नजर आने वाली हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थी आलिया ने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है।

 
बताया जा रहा था कि डेट्स डेट्स इश्यू के चलते आलिया भट्ट ने ये फैसला लिया है। लेकिन अब ताजा खबरों की माने तो आलिया के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
सूत्र ने बताया, ये न्यूज आई कहां से। क्या ऐसा कोई है जो राजामौली की फिल्म में आलिया को रिप्लेस कर सकता है। सही मायने में तो आलिया लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रही हैं और उसके बाद ही अपनी डेट्स पर काम करेंगी। राजामौली और आलिया, लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं को तलाश रहे है।
 
आलिया अपनी जेनरेशन की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी लॉकडाउन से पहले तीन फिल्में अंडरप्रोडक्शन हैं। जिसमें से एक है संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, दूसरी एस एस राजामौली की आरआआर और तीसरी उनके पिता महेश भट्ट की सड़क 2।
 
बता दें कि आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली ही फिल्म के साथ सारे डेब्यू अवार्ड अपने नाम किए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख